Site icon Din bhar ki news

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के आंगन में इन तरीकों से बनाएं स्वास्तिक चिन्ह

swastik
0
0
Spread the love
57 Views
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के आंगन में इन तरीकों से बनाएं स्वास्तिक चिन्ह: Swastika Sign Design
Swastika Sign Design

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के आंगन में इन तरीकों से बनाएं स्वास्तिक चिन्ह: DIY Swastik Sign

स्वास्तिक को हिंदू धर्म में मंगल प्रतीक माना गया है और पूजा पाठ के दौरान इसे कुमकुम और हल्दी की मदद से मंदिर में बनाया जाता है।

Swastika Sign Design: दिवाली के त्यौहार का लोग प्रत्येक वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं। दिवाली एक ऐसा त्यौहार है, जिसमें हम सभी अपने घर को कई खूबसूरत और अनोखे तरीके से सजाना पसंद करते हैं। इसके लिए हम रंग-बिरंगी लाइट्स और अन्य डेकोरेटिव आइटम्स बाजार से खरीदकर लाते हैं। इनमें से एक ऐसा स्वास्तिक चिन्ह भी है, जो हमारे घर की सुंदरता को बढ़ाता है। स्वास्तिक को हिंदू धर्म में मंगल प्रतीक माना गया है और पूजा पाठ के दौरान इसे कुमकुम और हल्दी की मदद से मंदिर में बनाया जाता है। इस दिवाली आप चाहे तो हल्दी-कुमकुम के अलावा भी स्वास्तिक चिन्ह कई अलग चीजों से अपने घर पर बना सकती है, जिसके बारे में आज हम आपको कुछ टिप्स देने वाले हैं।

Flower Swastikदिवाली में हम सभी अपने घर के दरवाजे पर रंगोली बनाना बेहद पसंद करते हैं। आप चाहे तो अपने घर के आंगन में फूलों से स्वास्तिक चिन्ह बना सकती हैं और उसे डेकोरेट करने के लिए उसके चारों ओर रंग-बिरंगे दीपक रख सकती है, जो देखने में काफी सुंदर लगेंगे। फूलों से स्वास्तिक बनाने के लिए आप गेंदे और गुलाब जैसे फूलों का इस्तेमाल करें। आप इन फूलों की मदद से स्वास्तिक चिन्ह बना लें और बीच में कुछ दीपक भी रख दें।

Wooden Swastik Sign

आप अपने घर में लकड़ी की मदद से भी स्वास्तिक चिन्ह तैयार कर सकती है और उनकी खासियत यह है कि आप अपने घर के किसी भी कोने में इन्हें लटका सकती हैं। आप सबसे पहले एक लकड़ी ले और उन्हें स्वास्तिक के लिए लकड़ी के ऊपर आप 4 दिशाओं में 4 भुजाएं खींच दें। फिर इसे किसी कारपेंटर से कटवा लें। अब आप स्‍वास्तिक को ऑयल पेंट से कलर करें। ध्यान रखें कि रंग लाल या पीला ही हो। क्योंकि ये शुभ होता है। फिर आप इसे बीच से किसी कांटी की मदद से सेट कर दें और चाहे तो अन्य चीजों से भी डेकोरेट कर सकती हैं। फिर इन्हें घर के दरवाजे या दीवार पर हैंग करें।

Thermocol Swastik Sign

आप थर्मोकोल शीट से भी आसानी से स्वास्तिक चिन्ह बना सकती है। इसके लिए सबसे पहले पेंसिल की मदद से स्वास्तिक बना लें। इसके बाद आप चाकू की मदद से स्वास्तिक के शेप में थर्माकोल को कट कर लें। फिर लाल या पीले रंग के वेल्‍वेट या चाट पेपर से थर्माकोल के स्वास्तिक को कवर कर लें। फिर आप इसे डेकोरेट करने के लिए मोतियों या लेस का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इस स्वास्तिक चिन्ह को घर की किसी भी दक्षिण दिशा की दीवार पर लगा सकती हैं।

आप जब भी स्वास्तिक चिन्ह बना रही है, तब इस बात का ध्यान रखें की रेखाएं एक दूसरे को काटे नहीं। स्वास्तिक में रेखाओं का एक दूसरे को काटना सही नहीं माना जाता है। इसके साथ ही स्वास्तिक बनाते समय आपका मन शांत और स्थिर होना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि साफ और पवित्र मन से किया गया ही कोई काम सफल हो पाता है।

Exit mobile version